डबल चिन की समस्या को दूर करने के उपाय

डबल चिन की समस्या को दूर करने के उपाय

सेहतराग टीम

इस समय लोगों को कई नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक है डबल चिन की समस्या, जो अक्सर लोगों में देखने को मिलती है। ये एक तरह से मोटापे को दर्शाती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि डबल चिन केवल मोटापे की वजह से होता है। ये आनुवंशिकी रोग भी होता है। इसकी वजह से आपका चेहरा गोल मटोल दिखने लगता है। जबकि चेहरे के ऊपर एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है, जिससे आपकी खूबसूरती पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसे आसान एक्सरसाइज के जरिए कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

पढ़ें-  अंधेरे में उम्मीद की रोशनी हैं नेति और कुंजल

डबल चिन को दूर करने के उपाय (Tips for Double Chin Problem in Hindi):

  • अक्सर जीभ निकालने से भी ये समस्या दूर हो सकती है। यह एक एक्सरसाइज है, जिसे करने से चेहरे से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। इस एक्सरसाइज को रोजाना करें।
  • कई लोगों की आदत होती है कि वे मुंह बंदकर हंसते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें, बल्कि दिन में कभी-कभार ठहाका लगाकर जरूर हंसे। इससे जबड़े में खिंचाव पैदा होगा, जिससे चहेरे पर जमा फैट नियंत्रित हो सकता है।
  • आप चाहे तो अपने चहेरे की मालिश भी कर सकते हैं। इसमें चिन की मालिश करें। लगातार मालिश अथवा मसाज से भी एक्स्ट्रा फैट कम हो सकता है। मालिश से रक्त संचार का प्रवाह होता है, जो फैट बर्न में लाभदायक होता है।
  • इसके साथ ही आप दिन में जब भी समय मिले तो पॉउट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा फैट धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
  • जैसा कि हम सब जानते हैं कि डबल चिन फैट के चलते होता है। ऐसे में आप अपने खानपान पर भी नियंत्रण कर सकते हैं। वसा युक्त चीज़ों का सेवन कम करें। जबकि रोजाना छोटे-मोटे एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
  • आप अपने गर्दन को दोनों तरफ क्लॉक वाइज और एंटीक्लॉक वाइज जरूर घुमाएं। इससे भी आपको आराम देखने को मिल सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

जांघो (थाई) पर चर्बी बढ़ गयी है? कम करने के लिए करिए ये एक्सरसाइज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।